CM साय सोमवार शाम को लौटेंगे रायपुर..CM काउंसिल की बैठक में मिली जमकर सराहना..प्रवास में आयेंगे कई राज्यों के CM

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, 28 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को शाम लगभग छः बजे दिल्ली से वापस रायपुर लौटने वाले हैं। इससे पहले नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल हुए। साथ ही इसके पहले वो नीति आयोग की बैठक में भी सम्मिलित हुए थे।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में किया श्रमदान

 

ये भी पढ़ें-

 

CM साय ने छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और योजनाओं पर दिया प्रभावी प्रजेंटेशन..BJP HQ में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दूसरे दिन भी रही जारी

 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रजेंटेशन दिया, जिसकी सराहना भी लगातार हो रही है। सूत्र बता रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार के कार्य से प्रधानमंत्री के साथ सभी केंद्रीय मंत्री खासे प्रसन्न हैं। साथ ही मुलाक़ात के दौरान सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

ये भी पढ़ें :  ईरान के दबाव से अमेरिका परेशान! हालात संभालने के लिए उठाने पड़े 10 बड़े कदम

सूत्र बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ का प्रवास करेंगे। साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी छत्तीसगढ़ में सरकार के कामों को देखने के लिए प्रवास में आएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment