Crime News : पति ने पत्नी और बेटी पर किया जानलेवा हमला, 2 साल की मासूम की हुई मौत

 

उर्वशी मिश्रा, कांकेर, 06 फ़रवरी, 2023

कांकेर। कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 2 साल की बेटी को पटक-पटककर मार डाला। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : डी लिस्टिंग की मांग लिए सड़कों पर उतरेगा जनजातीय समाज...महारैली में हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे लोग...पूरा मामला समझें

मिली जानकारी के अनुसार, घटना भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे की है। यहां बीती रात एक हैवान बाप ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार बसूला से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई। गम्भीर अवस्था में कांकेर रेफर किया जहां महिला की गम्भीर स्तिथि को देखते हुए धमतरी रिफर किया गया है। बताया जा रहा है महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  Breaking : सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़... मुठभेड़ में DRG के 3 जवानों के शहीद होने और 2 जवानों के जख्मी होने की खबर

रात में हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद था। रात 10ः00 बजे के आस-पास दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रात्रि 1ः30 बजे के आसपास पति ने धारदार हथियार लेकर बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसे बाहर फेंक दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर बसूला जैसे धारदार हथियार से वार किया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment