राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए/डीआर के आदेश जल्दी होंगे

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक के नेतृत्व में शुक्रवार 6 सितंबर को देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी, 2024 से लम्बित डीए डीआर देने हेतु शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें :  Video Breaking : गाँव में दिखा 10 फ़ीट लम्बा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, ख़ेत में दिखा मग़रमच्छ, तो…

मुख्यमंत्री ने इस पर संघ प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं प्रमुख कर्मचारी नेता टी आर देवांगन, जी आर बसोने, डा विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें :  Video अच्छी पहल..नि:शुल्क Eye कैंप में उमड़ी भीड़, अमित चिमनानी ने तेलीबांधा की BSUP कॉलोनी में कराया कैंप, ट्राईसाईकिल पर आए दिव्यांगों की भी हुई जांच

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राज्य में कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने, नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति अवकाश नगदीकरण का लाभ देने, शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को पूर्ण रूप से निरस्त कर शिक्षा संवर्ग का पद्दोन्नती हेतु ज्ञापन देकर अनेक अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया और उन पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment