Dahi Handi At Raipur : राजधानी रायपुर में हुआ मटका फोड़ कार्यक्रम, प्रतियोगिता के विजेता टीम को मिला 5.71 लाख रुपए का नकद इनाम

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 09 सितंबर, 2023

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर स्थित दही-हांडी मैदान में प्रदेश का सबसे बड़ा मटकी फोड़ का कार्यक्रम आज हुआ। यह आयोजन पिछले 13 सालों से लगातार हो रहा है। इस बार झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के लगभग 26 टोलियाें ने हिस्सा लिया। विजेता टोली को प्रथम इनामी राशि 5 लाख 71 हजार रुपए दिया गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से ज्यादा की भीड़ रही।

मीडिया को जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया, कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आज शाम 4 बजे दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड एवं उड़ीसा समेत कई राज्यों से भी गोविंदा टोलिया प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची। इस वर्ष भी विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख 51 हजार रुपए दिए गए उन्होंने बताया कि रायपुर दुर्ग, राजनांदगांव की 26 टोलियां समेत महिला टोलियों ने भी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया। यह उत्सव प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क रही।

ये भी पढ़ें :  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

भक्तों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ओड़िशा के कलाकारों ने घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया। साथ ही साथ ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्णा जिला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment