Deharadun News : चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, करंट लगने से 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, देहरादून, 19 जुलाई, 2023

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गये है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  मृत प्रबंधकों के आश्रित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने संघ ने दिया माँग पत्र, अधिकारियों से मिला संघ

मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य चल रहा है। यहां काम के दौरान अचानक करंट फैल गया। जिससे वहां काम कर रहे लोग करंट की जद में आ गये।

हादसे में करंट लगने से दस लोगों की मौत हो गयी। वहीं 20 से ज्यादा लोग झुलस गये हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment