दावा करेगा देवांगन समाज, चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा समाज…विमल बोले-‘मजबूत दावेदारी और समाज के दबाव के बगैर संघर्ष अधूरा..’

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, दुर्ग/रायपुर, 01 मई, 2023

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से प्रत्येक समाज की सक्रियता लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में देवांगन समाज भी अब पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की फ़िराक में है।

राजनैतिक मंच दुर्ग संभाग की बैठक रविवार को शाम 6 बजे को दुर्ग में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक को अखिल भारतीय कोष्टा कोष्टी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोड़े और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल देवांगन ने विशेष रुप से सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें :  BREAKING NEWS : कांग्रेस के दो नेताओं का कार से हुआ दर्दनाक हादसा, ड्राइवर सहित तीन की हालत गंभीर 

पुरानिक राम देवांगन, अध्यक्ष संपन्न हुई। इसमें छ ग राज्य में देवांगन समाज को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख राजनैतिक दलों से 7-7 विधानसभा सीटों पर समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व की मांग करने का संकल्प पारित किया गया।

 

 

इस बैठक में सभी जिलों के देवांगन समाज के प्रमुख पदाधिकारी और राजनैतिक रुप से सक्रिय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोडे ने अपने संबोधन में दुर्ग संभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास राजनैतिक संघर्ष यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। सभी लोगों संकल्पित होकर, ठोस कार्य योजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें :  राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया

उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ साथ आगामी विधान सभा चुनाव हेतु उम्मीदवारों के टिकट के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास की पुरजोर कोशिश करने की बात कही।

आबादी के लिहाज़ से टिकट आवश्यक
जानकारी के अनुसार प्रदेश में देवांगनजनों की जनसंख्या लगभग 8.43% है। ऐसे में 28 लाख की आबादी वाले समाज को अनुपातिक टिकट की मांग रखने पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में देवांगनजनों में राजनैतिक जागरुकता हेतु 15 दिनों के लिए जागरुकता यात्रा निकालने की योजना बनाने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  पलाड़ीखुर्द की धजा बाई को खप्पर-छानी जर्जर मकान से मिली मुक्ति

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल देवांगन ने पिछले चुनावों में समाज को टिकट वितरण के समय दरकिनार कर दिए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत दावेदारी और समाज के दबाव के बगैर संघर्ष अधूरा है। उन्होंने दुर्ग संभाग के प्रयास की सराहना करते हुए दोनों राजनैतिक दलों से संपर्क साधने की बात कही।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment