Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों पर लुटाई ममता, बीच रास्ते में काफिला रोक बच्चों को बांटी चॉकलेट

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 17 मार्च, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे उनकी प्रतीक्षा कर रहे स्कूली छात्रों को चॉकलेट बांटीं। सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में आज सुबह राष्ट्रपति यहां करुणागपल्ली में अपने सरकारी वाहन से उतरकर बच्चों को चॉकलेट देती हुई दिख रही हैं। उत्साहित बच्चों को हाथ हिलाते देख राष्ट्रपति ने अचानक राजमार्ग पर अपना काफिला रुकवाया। बच्चे यह देखकर हैरान रह गए कि राष्ट्रपति मुस्कुराती हुई उनकी ओर बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें :  एयरस्पेस विवाद: बांग्लादेश ने स्पाइसजेट पर लगाया बैन, जानिए असली वजह

चॉकलेट बांटने के बाद राष्ट्रपति ने कुछ पल बच्चों के साथ बिताए और फिर उनसे विदा लेते हुए वापस अपने वाहन में सवार हो गईं। वीडियो में बच्चों को जोर से धन्यवाद कहते हुए सुना जा सकता है। राष्ट्रपति सुबह यहां अमृतपुरी आश्रम पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment