मुंबई के दादर इलाके में एक फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की टक्कर में चालक और एक महिला यात्री की मौत

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर इलाके में एक फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की टक्कर में टैक्सी चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे 21 वर्षीय युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का पाया गया है।

ये भी पढ़ें :  निर्मला सीतारमण ने बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना का ऐलान किया, मोदी सरकार के बजट में क्या-क्या मिला

टैक्सी चालक और महिला यात्री की मौत
इस दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार 55 वर्षीय महिला यात्री रेखा परमार की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे एल्फिन्सटन ब्रिज पर हुई, जब प्रियांशु बांद्रे (21) नामक युवक की कार दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

ये भी पढ़ें :  रेल यात्रियों पर महंगाई की मार, रेलवे ने बढ़ाया किराया; स्लीपर से एसी तक जानें नया टिकट रेट

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु बांद्रे ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे उसकी गाड़ी उत्तर दिशा की लेन से दक्षिण दिशा की लेन में आ गई और सामने से आ रही टैक्सी से टकरा गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें :  2026 में क्या आने वाला है? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कर रही हैं चौंकाने वाले इशारे!

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने प्रियांशु बांद्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की हालत में तो नहीं था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment