दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 160 यात्री सवार और एक इंजन आसमान में बंद हुआ

 नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली. विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 

आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच, इंडिगो के इस विमान (6E 579) ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की. लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। 

ये भी पढ़ें :  अब एक बार फिर पाकिस्तान की खुली पोल, इस बार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुंह दिखाने लायक नहीं बचे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी. सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था. इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। 

सभी यात्री सुरक्षित
विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर फ्लाइट दिल्ली की ओर आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। जब फ्लाइट आसमान में थी, तभी उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, यात्री सहमें हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 14 शहरों के लिए सभी उड़ानें स्थगित कर दी

इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, 10 बजकर 39 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 579 के लिए इमरजेंसी की घोषणा की गई। इस दौरान बताया गया कि फ्लाइट का एक इंजन फेल हो गया था। फ्लाइट का इंजन फेल होने की जानकारी मिलने के बाद उसे इमरजेंसी हालत में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है। इस फ्लाइट में सवार सभी यात्रा फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के अनुसार, विमान सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा।

ये भी पढ़ें :  भारत-ईएफटीए डील कल से लागू: व्यापार में नए अवसर और निवेश की नई राह

इस मामले की जानकारी देते हुए इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च की सुबह विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा था। इस फ्लाइट में तकनीकी खारबी की जानकारी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पायलट से लैंडिंग के लिए कहा गया। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को भी दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment