सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर सोना ₹1,56,134 और चांदी ₹2.45 लाख तक पहुंची

इंदौर 

सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गुरुवार (19 फरवरी) को सुस्ती के साथ हुई, हालांकि इसमें कुछ समय बाद तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 1,56,134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। चांदी के भाव में 1051 रुपए का उछाल आया, ये 2,45,319 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

ये भी पढ़ें :  2026 में न्याय की कसौटी: सुप्रीम कोर्ट में तलाक-ए-हसन और एसआईआर जैसे बड़े मामलों की सुनवाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। Comex पर सोना गुरुवार को 5,010.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,009.50 डॉलर प्रति औंस था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ये भी पढ़ें :  बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अडानी ग्रुप के पक्ष में दिया निर्णय, UAE की कंपनी को लगा झटका

Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.96 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.59 डॉलर था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
  

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment