गूगल AI अब लाइव: कैमरा ऑन करें और पाएं हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली

आपके आसपास कई बार बहुत कुछ ऐसा दिखता है, जिसके बारे में पता नहीं होता। अब इसी समस्या को गूगल AI मोड में लाइव सर्च से दूर किया गया है। मोबाइल निकालिए, फोटो लीजिए, फिर गूगल बता देगा कि फोटो में दिख रही चीज क्या है? किचन में कुछ खाने के लिए बनाना है तो सामान दिखाइए, गूगल बता देगा कि कैसे बना सकते हैं? नए अपडेट के बाद गूगल से सिर्फ लिखकर या बोलकर ही नहीं, उससे इंसानों की तरह बातचीत करते हुए भी जानकारी ले सकते हैं।

गूगल सर्च की वाइस प्रेजिडेंट (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) हेमा बुडाराजू ने बताया कि भारत गूगल के लिए सबसे बड़ा वॉइस और विजुअल सर्च मार्केट है। यानी यहां के लोग बोलकर या कैमरे से सर्च करने में दुनिया में सबसे आगे है। यही वजह है कि कंपनी ने इस तकनीक को अमेरिका के बाद भारत में शुरू करने की तैयारी की है। एआई का इस्‍तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ रहा है। आप भी पीछे ना रहें। एआई के बारे और गहराई से जानने के लिए NBT Upskill AI से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में रजिस्टर करें।

ये भी पढ़ें :  एक्टिंग और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह गई आशका गोराडिया

क्या है AI Mode और Search Live?

अब तक हम गूगल पर कोई सवाल टाइप करते थे या वॉयस सर्च से बोलकर पूछते थे। लेकिन अब AI Mode में गूगल न सिर्फ आपका सवाल समझेगा, बल्कि आपसे आगे बात भी करेगा। और Search Live इसमें नया ट्विस्ट लाता है। अब आप गूगल के साथ लाइव बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  फिल्म ‘स्टोलन’ का अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना खास अनुभव: अभिषेक बनर्जी

आप कैमरा ऑन कर सकते हैं, चीजें दिखा सकते हैं और साथ ही पूछ सकते हैं कि यह क्या है या इसका क्या करना चाहिए? मान लीजिए, आप घर पर शाही पनीर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सामने रखे सारे सामान को कैमरे में दिखाकर पूछिए… इन चीजों से शाही पनीर कैसे बनाएं? गूगल तुरंत जवाब देगा और स्टेप-बाय-स्टेप बताएगा कि कैसे परफेक्ट शाही पनीर बना सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

    अपने फोन में Google App खोलें।
    सर्च बार के नीचे Live आइकन पर टैप करें।
    या फिर Google Lens खोलें और नीचे Live ऑप्शन चुनें।
    अब कैमरा ऑन करें और बोलकर या टेक्स्ट में सवाल पूछें।

ये भी पढ़ें :  फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने भावुक पोस्ट से जीता दिल, सच्ची दोस्ती को बताया सबसे बड़ी पूंजी

7 भारतीय भाषाओं में AI मोड
गूगल सर्च ने AI Mode को अब 7 नई भारतीय भाषाओं, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में भी शुरू करने की तैयारी की है। यानी अब हर कोई अपनी पसंदीदा भाषा में गूगल से बात कर सकेगा। हेमा बुडाराजू ने कहा कि यह सिर्फ ट्रांसलेशन नहीं है, बल्कि इसका AI Gemini Model हर भाषा की बारीकियों को समझने में सक्षम है। मतलब, अगर आप स्थानीय अंदाज में बात करेंगे, तो भी AI आपकी बात को समझकर सही जवाब देगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment