रायपुर के हनी का बढ़ा कद…NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय संगठन प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी

 

दिल्ली के प्रभारी के रूप में हनी बग्गा के नेतृत्व में दिल्ली वि.वि का चुनाव NSUI के जीतने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने सक्रियता को देख संगठन का प्रभार भी दिया

 

 

नई दिल्ली/रायपुर

 

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें :  सिर्फ POK की वापसी और आतंकवादियों को सौंपने पर होगी बातचीत: सूत्र

 

 

गौरतलब है कि हनी बग्गा लगातार 2 वर्षों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव NSUI ने जीता, उसके बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को दिया।

 

राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझे दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह संगठन की जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण एम दास महंत एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का दिल से धन्यवाद देता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि संगठन की जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।’

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली लीजेन्ड 90 की आयोजन समिति

 

 

आपको बता दें कि हनी बग्गा रायपुर के रहने वाले हैं। उन्हें मिली इस बड़ी ज़िम्मेदारी से उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment