राजस्थान में भीषण औद्योगिक हादसा: फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत

जयपुर

जयपुर स्थित एक कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी स्थित कारखाने में उस समय हुआ, जब सिलेंडर में ऑक्सीजन भरी जा रही थी तभी एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कारखाने पर लगी टिन शेड उड़ गई और एक दीवार भी ढह गई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में क्लीन स्वीप के दावों के बीच कल मतदान, सीएम भजनलाल, डोटासरा, हनुमान और रोत की दांव पर प्रतिष्ठा

पुलिस ने बताया कि एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान झारखंड निवासी मुन्ना राय के रूप में हुई है। विश्वकर्मा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि हादसे में मुरलीपुरा निवासी कारखाना प्रबंधक विनोद गुप्ता (45) और झारखंड निवासी कर्मचारी शिबू उर्फ अनुवा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विनोद को मणिपाल अस्पताल और शिबू को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-पशुधन भवन में नव वर्ष मिलान में पशुपालन सचिव बोले, पशु चिकित्सा संस्थानों को बेहतर बनाने शुरू करेंगे नवाचार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment