दो दिनों में 4 स्कूली छात्रों ने दी जान: 12वीं के 2, 9वीं-10वीं के 1-1, विशेषज्ञ बोले- अभिभावक बच्चों के ऊपर दबाव न बनाएं, संवाद जरूरी

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

परीक्षा के दबाव के बीच जिले में 48 घंटे के भीतर 4 स्कूली छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें दो छात्र 12वीं और एक-एक छात्र 9वीं व 10वीं के थे। लगातार हुई घटनाओं ने अभिभावकों और स्कूलों की चिंता बढ़ा दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी और घटना के समय घर पर अकेली थी।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में मायावती को CM विष्णुदेव का भरोसा..'कुछ स्वार्थी तत्व समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा' और क्या लिखा है CM ने? पढ़ें

उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी मोहार गांव में 9वीं की छात्रा तालाब के पास पेड़ से लटकी मिली। बताया गया कि मां की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में थी।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर आईटीआई बस्ती में 12वीं के छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली। वह परीक्षा देने स्कूल नहीं पहुंचा तो शिक्षक घर पहुंचे, जहां शव मिला। मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है।

ये भी पढ़ें :  बजाज ऑटो ने लॉन्च किया पल्सर N150, देखिए कीमत, लुक और खासियत

इसी थाना क्षेत्र की सीएसईबी कॉलोनी में 12वीं के एक अन्य छात्र ने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment