सुकन्या समृद्धि खाता: 31 मार्च से पहले करें जरूरी अपडेट, नहीं तो अकाउंट बंद हो सकता है

नई दिल्ली

अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए माता पिता अक्सर छोटी उम्र से ही निवेश शुरू कर देते हैं. इसी सोच के साथ सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना काफी फेमस स्कीम बन चुकी है. इस योजना में निवेश करने पर अच्छी ब्याज दर मिलती है और लंबे समय में अच्छा फंड तैयार हो सकता है. लेकिन इस खाते से जुड़ा एक जरूरी नियम भी है।

जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है. अगर आपने इस फाइनेंशियल ईयर में अपने खाते में जरूरी रकम जमा नहीं की है. तो 31 मार्च से पहले यह काम जरूर कर लें. अगर ऐसा नहीं किया गया तो खाता इनएक्टिव हो सकता है. इसलिए बेहतर यही है कि समय रहते खाते का स्टेटस चेक कर लें।

ये भी पढ़ें :  BJP ने महाराष्ट्र के 99 उम्मीदवारों की सूची की जारी, फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से टिकट

31 मार्च से पहले करना होगा यह जरूरी काम
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता चालू बनाए रखने के लिए हर वित्त वर्ष में न्यूनतम रकम जमा करना जरूरी होता है. कई लोग साल भर में पैसे जमा करना भूल जाते हैं, लेकिन वित्त वर्ष खत्म होने से पहले इसे ठीक किया जा सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें:
    हर वित्त वर्ष में खाते में न्यूनतम 250 रुपये जमा करना जरूरी है.
    अगर पूरे साल में पैसा जमा नहीं हुआ है तो 31 मार्च से पहले जमा करना होगा.
    समय पर राशि जमा करने से खाता सक्रिय बना रहता है.
    छोटी राशि होने के कारण कई लोग इसे टाल देते हैं, लेकिन यही नियम खाते की स्थिति तय करता है.
    समय रहते जमा करने से आगे की निवेश प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रहती है.

ये भी पढ़ें :  1 अक्टूबर से होगा सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव, नहीं किया ये काम को होगा नुकसान

पैसे जमा नहीं किए तो देना पड़ सकता है जुर्माना

अगर किसी फाइनेंशियल ईयर में सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है. तो खाता इनएक्टिव हो सकता है. और बाद में इसे फिर से चालू कराने के लिए अलग से पूरी प्रोसेस दोहरानी पड़ती है।

जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए:

ये भी पढ़ें :  देव दीपावली: जब काशी सचमुच बन जाती है देवलोक

    न्यूनतम रकम जमा न होने पर खाता इनएक्टिव हो सकता है.
    खाते को दोबारा सक्रिय करने के लिए 50 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है.
    साथ में छूटी हुई न्यूनतम राशि भी जमा करनी होती है.
    फिलहाल इस योजना में करीब 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है.
    नियमित निवेश करने पर बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए अच्छा फंड तैयार हो सकता है.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment