मुंगेर में ललन सिंह का जनसंपर्क: जनता की समस्याएं सुनीं, अपराध और सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

मुंगेर

एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान का निर्देश दिया। ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार क्षेत्र में आए हैं। चुनाव और सरकार गठन के कारण वे व्यस्त रहे, लेकिन अब वे जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और उसका समाधान कराने की दिशा में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें :  आरटीई दाखिले में हो रही कठिनाइयों पर अभिभावकों ने बढ़ाया संघर्ष, अशोक गहलोत और खाचरियावास से की मुलाकात

पटना सहित अन्य जगहों पर हुई आपराधिक घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में ललन सिंह ने कहा कि, "पहले कितने अपहरण होते थे, कितनी हत्याएं होती थीं, सबको याद रखना चाहिए। आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं और कार्रवाई भी तुरंत होती है।" उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को समय पर गिरफ्तार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में खोला कैंप कार्यालय, 3 शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्थाएं

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह मामला घटक दलों के बीच बैठकर आपसी सहमति से तय किया जाएगा। एनडीए की बैठक में सभी दलों की भागीदारी से सीटों का बंटवारा होगा। लखीसराय में मटन-भात को लेकर उठे विवाद पर ललन सिंह ने कहा कि, "जो भी लोग कार्यक्रम में आए थे, सभी को भोजन कराया गया। ऐसी कोई बात नहीं है जैसी अफवाह फैलाई जा रही है।"

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment