छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन का महा बंद आज, कलकत्ता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले पर करेंगे आंदोलन…सुरक्षा का अधिकारी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की कर रहे मांग

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 अगस्त 2024

रायपुर। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 8 और 9 अगस्त की दरमियानी रात एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे देश में उबाल है। छत्तीसगढ़ में भी इस घटना को लेकर भी गुस्सा है। इस विरोध का असर छत्तीसगढ़ में भी लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रायपुर एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का विरोध किया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर  ने की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा को लेकर हुई ये चर्चा 

ओपीडी सेवा रही प्रदर्शन के दौरान बंद :-

विरोध प्रदर्शन के दौरान रायपुर एम्स में ओपीडी सेवा बंद रही। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया था। 14 अगस्त को रायपुर के मेकाहारा के जूनियर डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों की ओर से किए गए हड़ताल से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी की सेवाएं पूरी तरह से बाधित रही।

हत्या के विरोध में प्रदर्शन :-

इस बारे में रायपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने इस घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, “महिला ट्रेनी डॉक्टर की निर्मम हत्या की गई है। कानून और एजेंसियां दोषियों को सजा दिलाएगी। हम ऐसी उम्मीद करते हैं। रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्य के डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा आज, कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं से करेंगे मुलाकात

“जानिए क्या है पूरा मामला :-

कोलकाता की राधा गोविंद कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी महिला डॉक्टर की लाश मिली थी। जानकारी के मुताबिक 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात तीन और डॉक्टर के साथ वो नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें से दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के थे और एक ट्रेनी थी। एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से भी था। उसने उस रात इन सभी डॉक्टर और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब 2 बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हाल में चली गई थी, जिसके बाद उसके साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पूरे देश में इसे लेकर विरोध जारी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment