मलाइका अरोड़ा के पापा ने छत से कूदकर की खुदकुशी, एक्ट्रेस मुंबई के लिए रवाना

  मुंबई
बॉलीवुड से इस समय एक दुख भरी खबर समाने आई है। दरअसल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। इस खबर है पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैला दी। वहीं अनिल अरोड़ा की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। एक्ट्रेस के घर मुंबई पुलिस पहुंच गई है। मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा समय है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर MY अस्पताल में दो नवजातों पर चूहों का हमला, पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे एक्स हसबैंड

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया। सोचा जा रहा था कि एक्टर एक्स वाइफ के घर क्यों गए हैं। अब इसका कारण सामने आने से हर तरफ मातम छा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार भारत के बॉर्डर पर बसे फाजिल्का का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में काम किया था। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment