लखनऊ में मायावती की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी

लखनऊ 

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ में संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करना है।
बसपा लंबे समय से चुनावों की रणनीति पर काम कर रही

ये भी पढ़ें :  अमित शाह के 'प्लान बी' से NDA में हलचल! पूर्व CM EPS की नाराज़गी बढ़ी

बसपा लंबे समय से आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पहले ही जिला और विधानसभा स्तर की इकाइयों को संगठन विस्तार, समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने जैसे निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही, भाईचारा कमेटियों को भी पार्टी की चुनावी रणनीति के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

ये भी पढ़ें :  बिहार चुनाव में ओवैसी की एंट्री! AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट, कई सीटों पर करेगी मुकाबला

अब तक हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगी

आज की बैठक में मायावती अब तक हुए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगी और संगठन की कमजोरियों व मजबूती दोनों पर मंथन करेंगी। इसके साथ ही वे कोर वोट बैंक को मजबूत बनाए रखने और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नए वर्गों को जोड़ने की रणनीति स्पष्ट करेंगी।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु में एकबार बीजेपी और AIADMK के बीच दोबारा गठबंधन के संकेत

ब्राह्मण मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर

सूत्रों के अनुसार, इस बार बसपा प्रमुख ब्राह्मण मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही हैं। बैठक में इस दिशा में भी संगठन को ठोस दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment