MBA छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, सहपाठी युवक गिरफ्तार

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी का झांसा देकर एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां साथ पढ़ने वाले युवक ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक उस पर भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को 'राक्षस' की संज्ञा दी

शॉपिंग के बहाने युवती से दुष्कर्म
यह पूरा मामला जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने बताया कि एमबीए की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात भोजला निवासी विशाल से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। इसी बीच 29 अप्रैल को विशाल युवती को शॉपिंग कराने के बहाने ग्वालियर शिवपुरी हाईवे स्थित एक होटल ले गया। फिर पीड़िता से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

ये भी पढ़ें :  सीवान में गरजे योगी आदित्यनाथ: कहा– RJD राज में अपराध और अपहरण था उद्योग

सुनाई उत्पीड़न की कहानी
पीड़िता ने बताया कि जब मैंने युवक से शादी करने की बात कही तो वह मुझ पर भड़क गया। पीड़िता ने युवक के घरवालों से भी शिकायत की लेकिन वे लोग भी उसे धमकाने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में न्याय की गुहार लगाई और आरोपी समेत उसके भाई बॉबी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment