कवर्धा ब्रेकिंग : सावन के पहले सोमवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा दर्शन करने पहुंचे भोरमदेव शिव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, कवर्धा, 22 जुलाई 2024

कवर्धा। आज से शुरुआत हो गई है ऐसे में डिप्टी सीएम विजय शर्मा दर्शन करने के लिए भोरमदेव शिव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे। विजय शर्मा ने कहा की कावरियों के लिए विशेष व्यवस्था किया जाए।

बता दे की विजय शर्मा ने कहा की विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रहा है, हम सत्य के पक्ष में है, कुछ लोग भ्रम फैलाने के पक्ष में है, भोलेनाथ की कृपा से आज दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जानकारी के नुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बूढ़ा महादेव से लेकर भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जनप्रतिनिधी, जिला प्रशासन सहित हजारों श्रद्धालु पदयात्रा के लिए निकले। पदयात्रा में झंडा लेकर कुछ दूर नंगे पांव चलकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भोरमदेव बाबा के लिए रवाना किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment