Budget Session : संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन दोपहर तक स्थगित, अडाणी मामले पर JPC की मांग

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 03 फ़रवरी, 2023

इस समय संसद का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र में अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के तेवर देखने को मिल रहे हैं। बजट सत्र के तीसरे दिन संसद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला था। विपक्ष अडाणी समूह पर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  इजरायली टैंकों की गोलाबारी में कम से कम 45 फलस्तीनी नागरिकों की मौत, सैकड़ों अन्य घायल

विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया है। लोकसभा दो बजे तक और राज्यसभा 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment