दर्दनाक Video : BJP नेता के पुत्र पर खेलने के दौरान चढ़ी कार, वीडियो CCTV में हुई कैद

 

बलरामपुर निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव मंगलवार को अपनी बहन व जीजा के घर शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा कॉलोनी में पत्नी व 6 वर्षीय बेटे स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ के साथ घूमने आए थे।

 

रात करीब 10 बजे वे घर लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान उनका बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बहन के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार उसे कुचलते हुए निकल गई। यह देख धीरज सिंहदेव व अन्य दौड़कर वहां पहुंचे। बच्चे के पेट पर कार चढ़ गई थी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिर उसे तत्काल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता पुत्र को लेकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  CG Road Accident : PM नरेंद्र मोदी ने जताया घटना पर दुःख, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों पर 2-2 लाख रुपए, तो घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देगी केंद्र सरकार

 

यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई। इस दौरान कॉलोनी वासी व भाजपा नेता के जीजा वहां पहुंचे। फिर सभी ने युवक की जमकर धुनाई की। फिर उन्होंने युवक को गांधीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भाजपा नेता धीरज सिंह देव के जीजा अभिषेक सिंह वसुंधरा कॉलोनी के अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें :  शाह के दौरे के पहले नक्सलियों की कायराना हरकत, ग्रामीणों को निशाना बनाकर की हत्या

 

देखें दिल दहलाने वाला वीडियो-

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment