रायपुर में ED का स्थायी ठिकाना तय, पुराने मेयर बंगले में बनेगा नया कार्यालय

रायपुर

 राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अब स्थायी पता मिल गया है। नगर निगम की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के सुभाष स्टेडियम स्थित पुराने महापौर (मेयर) बंगले को ईडी कार्यालय के लिए आवंटित कर दिया गया है।

जांच गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद

ये भी पढ़ें :  CM विष्णुदेव साय ने किया पावर कंपनी मुख्यालय का शिलान्यास, बोले- अब छत्तीसगढ़ में मुफ्त बिजली का दौर

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से रायपुर में ईडी के लिए स्थायी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद ईडी को स्थायी और सुव्यवस्थित कार्यालय मिल सकेगा। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली और जांच गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करना हमारी जिम्मेदारी : केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी

एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मिली मंजूरी

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि एमआईसी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। पुराने मेयर बंगले की लोकेशन शहर के प्रमुख क्षेत्र सुभाष स्टेडियम के पास होने के कारण यह प्रशासनिक दृष्टि से भी उपयुक्त माना गया।
प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

ये भी पढ़ें :  CG की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव 16 मार्च को, नतीजे भी उसी दिन; 2 अप्रैल को KTS तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त

ईडी कार्यालय के शुरू होने से रायपुर में आर्थिक अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आने की संभावना है।

Share

Leave a Comment