रायगढ़ में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन कार्यशाला

रायगढ़

साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम ऑडिटोरियम में से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला में साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण पर प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

जस्टिस प्रशांत मिश्रा अपने आसपास के वाकये बताते हुए कहा कि साईबर ठग लोगों को ज्यूडशरी से जुड़े लोगों के नाम पर भी ठगने का प्रयास करते है। ऐसे मामलों में सतर्कता व सुझबुझ से काम लेना जरूरी है। आज टेक्नालॉजी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट रखना और साईबर अपराधों से जुड़ी जानकारी व उससे बचाव के तरीकों को अमल में लाकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

ये भी पढ़ें :  सुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार, आईईडी सहित विस्फोटक बरामद

जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाकर ही हम अपने आसपास एक बेहतर वातावरण निर्मित कर सकते है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर अपने आसपास दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, जिला न्यायालय से सभी न्यायाधीश, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  Exclusive : साय और साव की जोड़ी का कमाल, नवम्बर माह में बड़ा धमाल..आज दिल्ली में गडकरी से बैठक के बाद राज्य को मिलेगा बड़ा मौक़ा, बढ़ेगा राज्य का सम्मान

डिजीटल युग मे काम करें समझदारी से : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साईबर अपराधों का दायरा जिस तेजी से बढ़ा है, लोगों के बीच सतर्कता का स्तर उसी अनुरूप बढ़ाना आवश्यक है। डिजीटल युग में अगर समझदारी से काम न लिया जाए तो एक क्लिक में आदमी अपनी सारी जमा पूंजी गंवा सकता है। चोरी जैसे अपराधों के मुकाबले अब साईबर ठगी से लोगों को कही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

शासन-प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वही जल संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ में भू-जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपुल अभियान चलाकर व्यापक रूप से पीपल के पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस नेताओं के प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचने पर जमकर भड़के शिव डहरिया

शुरुआत एक घंटा होल्ड आवर
डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने पर शुरूआती एक घंटा गोल्ड आवर कहा जाता है। इसलिए कभी भी इस प्रकार की घटना हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आप 1930 तथा 94792-81934 पर सूचना देकर सहयोग ले सकते है। ताकि अपराधियों ने के चंगुल से बचा जा सके।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment