राष्ट्रपति पुतिन ने पोर्नोग्राफिक कंटेन्ट के विकल्प तैयार करने का आह्वान किया

मॉस्क

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  पोर्नोग्राफिक कंटेन्ट के विकल्प तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ अधिक रोचक और जुनून पैदा करने वाले कंटेंट विकसित किए जाने चाहिए।

रशिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने दुनिया भर में एडल्ट कंटेंट की लोकप्रियता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रूस की बात नहीं है। इससे पूरी दुनिया प्रभावित है। पुतिन ने कहा, "दुनिया भर में पोर्न साइट्स देखे जाते हैं। यह सिर्फ हमारे लिए मुद्दा नहीं है। यह सबके लिए है। ऐसी सामग्री पर प्रतिबंध लगाना एक उपाय हो सकता है, लेकिन एडल्ट कंटेंट की तुलना में अधिक आकर्षक विकल्प देना ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

ये भी पढ़ें :  भारत के सात राज्य, जिन्हें 'सात बहनें' कहा जाता है, वे स्थलरुद्ध हैं, उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई तरीका नहीं: यूनुस

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, लेकिन हमेशा विकल्प के साथ आना होगा। पोर्न वेबसाइट की तुलना में अधिक आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट देना होगा। इससे लोगों में रुचि पैदा होगी और यह पोर्न कंटेंट की जगह ले सकेगा।"
पुतिन ने रूस के लोगों से कहा था- 'काम से मिली छुट्टी के दौरान सेक्स करें'

ये भी पढ़ें :  इजरायल और ईरान की जंग में यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे पुतिन बनेंगे शांतिदूत!

रूस ऐसे देशों में शामिल है जिसका जन्म दर घट रहा है। इससे आबादी कम हो रही है। सरकार की ओर से जन्म दर बढ़ाने के लिए पहल की जा रही है। व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में रूस की घटती जन्म दर से निपटने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया था जो सुर्खियों में आया था।

पुतिन ने रूसियों को काम के समय मिलने वाले लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की सलाह दी थी। कहा था कि इससे प्रजनन दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। रूस में प्रति महिला प्रजनन दर करीब 1.5 है। आबादी स्थिर रह इसके लिए प्रजनन दर 2.1 होना चाहिए। 1.5 प्रजनन दर रहने से रूस की आबादी तेजी से कम होगी। यह एक बड़ा संकट है। प्रजनन दर बढ़ाने के लिए रूस की सरकार कई तरह के योजनाओं को चला रही है। 18 से 40 साल की महिलाओं के लिए मुफ्त प्रजनन जांच की व्यवस्था है।

Share

Leave a Comment