रायपुर ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान…डॉक्टर की भर्ती से जल्द सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था,

 

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयना सामने आया है। उन्होंने स्वास्थ व्यवस्था को लेकर कहा छत्तीसगढ़ में 550 डॉक्टर की भर्ती हो रही है, स्वास्थ्य विभाग में जल्द बड़े पैमाने पर भर्ती होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा-

इसी सप्ताह 550 बांड डॉक्टर्स की भर्ती होगी, पैरा मेडिकल स्टाफ में भी भर्ती होगी, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के बाद व्यवस्थाएं सुधरेंगी।

हरेली त्यौहार को लेकर कहा :-

तैयारी त्योहारों की नहीं करनी पड़ती है, भारत में कई दिन त्यौहार मनाया जाता है,

हमारे रोम रोम में हमारे संस्कार है। त्योहारो की तैयारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरे छत्तीसगढ़ के लोग खुद तैयार हैं। पूरे रीति रिवाज से त्यौहार मनाया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री हमारे मंत्री और पार्टी के लोग बचपन से गेड़ी चढ़ते आए हैं त्यौहार मनाते आए हैं अवसर मिलेगा तो जरूर गेड़ी चढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें :  आमाखोखरा बांध 11 साल बाद फिर शुरू होगा काम, लागत हुई दोगुना

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान को लेकर कहा :-

कवासी लखमा कई मुद्दों पर कई प्रकार की बातें कहते हैं, उनकी बातों को गौर किया जाता है कई बार गौर नहीं किया जाता। उनकी बातों की मैं निंदा करता हूं। हकीकत यह है कि राहुल गांधी की किसी भी प्रकार से हिंदू धर्म पर आस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी की भगवान राम पर आस्था नहीं है, कवासी लखमा का यह कहना कोई नई बात नहीं है। इनके पार्टी के मन में जो बात है उसे कवासी लखमा उजागर कर रहे हैं। यह लोग भगवान राम को कभी मानते ही नहीं है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पैसा डबल करने का झांसा देकर तीन करोड़ की ठगी, केरल से एक आरोपी पकड़ा

ट्रेनों के रद्द होने पर कहा :-

कई जगह पर घटना दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। हाल ही में दुर्घटनाएं देखने को मिली है। कोई और दुर्घटना ना हो सुधार हो सके रिपेयर मेंटेनेंस हो सके इसलिए ट्रेनों को रद्द किया गया है। लोगों की जान से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। लोग सुरक्षित रह सके इसलिए ट्रेन रद्द किया गया है।

चरण पादुका के मामले पर कहा :-

ये भी पढ़ें :  रायपुर : शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के अलावा कांग्रेस ने कुछ किया नहीं है, अगर इनके घोटाले का नाम गिनाया जाए तो पूरा दिन लग जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल रमन सिंह के नेतृत्व में काम किया। वनांचल क्षेत्र में चरण पादुका बांटी गई। कहीं भी कोई शिकायत नहीं आई है, भ्रष्टाचार इनके दिमाग में बैठा हुआ है।

निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर कहा :-

निगम मंडल की नियुक्तियां की जानी है। लेकिन कब होगी कैसे होगी इसे पार्टी तय करेगी, मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष संगठन के लोग ही इस पर फैसला लेंगे, इस पर कब कैसे नियुक्ति होगी अभी कहना ठीक नहीं है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment