लाइव दर्शकों के सामने रजत दलाल, चुम दरांग और विवियन डीसेना की अब तक की जर्नी दिखाई

 

मुंबई

जैसे-जैसे बिग बॉस सीजन 18 अपने खत्म होने के करीब पहुंच रहा है, विनर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिलहाल बचे हुए कंटेस्टेंट्स में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, ईशा सिंह, चुम दरांग, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा हैं, जिन्होंने तीन महीने से अधिक की यात्रा पूरी कर ली है। ग्रैंड फिनाले आने से पहले इन छह फाइनलिस्टों की शो में उनकी जर्नी दिखाई जा रही है। नए प्रोमो में बिग बॉस ने लाइव दर्शकों के सामने रजत दलाल, चुम दरांग और विवियन डीसेना की अब तक की जर्नी दिखाई है।

ये भी पढ़ें :  भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola का Edge 60 Fusion

सबसे पहले प्रोमो में रजत दलाल की जर्नी दिखाई जाती है। वो एंट्री करते हैं और लोग चिल्लाने लगते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि दर्शकों के साथ समीकरण बांधने में आप पूरी तरह कामयाब रहे हैं। रजत अपनी जर्नी देखते हैं जिसमें उनके कुछ डायलॉग्स दिखाए जाते हैं जो उन्होंने घर में बोले हैं। इसके बाद चुम दरांग स्टेज पर आती हैं और बिग बॉस उनसे कहते हैं कि 19 साल की लड़की ने वो कर दिखाया जिसका सब सपना देखते हैं। फिर उनका हौसला बढ़ाते हैं और बताते हैं कि अगर वो यहां तक पहुंच सकती हैं तो कोई भी सपने देख सकता है।

ये भी पढ़ें :  भगवान शिव को बेलपत्र क्यों है सबसे प्रिय? जानिए पौराणिक कथा और रहस्य

रो पड़े विवियन डीसेना
अंत में बारी आती है विवियन डीसेना की। विवियन आते ही इमोशनल हो जाते हैं। लोग उनके लिए चिल्लाने लगते हैं। विवियन को बिग बॉस कहते हैं कि वो बिग बॉस के तो नहीं असली लाडले जनता के हैं। विवियन कहते हैं कि मेरी इस जर्नी का फल आप लोगों के बिना पूरा नहीं है। वो अंत में फफककर रोने लगते हैं।

'बिग बॉस 18' ग्रैंड फिनाले डेट
'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को हुआ और ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को होने वाला है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट्स टॉप पांच में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। शो में पिछले तीन महीनों में काफी कुछ देखने को मिला है और दर्शक और ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल बिग बॉस के घर के अंदर छह कंटेस्टेंट्स बचे हैं- करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और रजत दलाल। इनमें से ही एक होगा इस सीजन का विनर।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment