नहीं रहे भारत माँ के ‘रतन’… रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे, 86 साल की उम्र में निधन

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ राइटर

देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा नहीं रहे। उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने ही आईसीयू में भर्ती होने के दावों का खंडन कर दिया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें :  लॉस एंजिल्स के जंगल की आग से 164 अरब डॉलर की संपत्ति और पूंजी का नुकसान: रिपोर्ट

 

https://x.com/narendramodi/status/1844082581534539778?s=19

रतन टाटा अपनी सादगी और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते थे। उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा बहुत बड़ा योगदान है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment