लखनऊ से आगरा लौट रहे एसडीएम की एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में मौत

आगरा

आगरा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे एसडीएम राजेश जायसवाल की लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। एसडीएम अपनी कार से वापस लौट रहे थे। इटावा के पास एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसे में उनकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें :  इनकम टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा निलंबित, IRS अफसर पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार, राजेश जायसवाल की कार  इटावा के पास एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। राजेश जायसवाल किरावली में एसडीएम के पद पर तैनात थे। और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई: एसटीएफ ने मुठभेड़ में मारा कुख्यात शूटर शाहरुख पठान

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। राजेश जायसवाल का निधन प्रशासनिक सेवा में एक प्रमुख नुकसान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment