उत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत

 हरिद्वार 

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये घटना हुई है. बताया जा रहा है कि कि बिजली का करंट लगने की वजह से भगदड़ मचने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली सरकार ने अपने 100 दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ये भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्र हुए थे. रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी और अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है.

ये भी पढ़ें :  Giorgia Meloni को नरेंद्र मोदी पर यकीन, कहा- भारत सुलझा सकता है रूस-यूक्रेन विवाद

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में जुटी हैं. अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

Share

Leave a Comment