उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 फ़रवरी, 2023 रायपुर। आज पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर सत्संग भवन में विप्र सामाजिक संस्था समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार के अंतर्गत 51 ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। पारंपरिक विधि विधान से प्रारंभ हुये इस कार्यक्रम में सबसे पहले तेलमाटी, मंडपाच्छादन, हरिद्रालेपन, चिकट, मातृका पूजन हुआ। इसके बाद उपनयन संस्कार के लिये उपस्थित सभी बटुकों का मुंडन करवाया गया। तत्पश्चात् संस्कार के अंतर्गत अष्ट ब्राह्मण भोज, आचार्यों द्वारा दीक्षा, शिक्षा देने के बाद बटुकों ने भिक्षा…
Read More
