उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत दतान के सरपंच वेद प्रकाश वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। वर्मा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के राज गीत ’अरपा पैरी के धार……..’ की काष्ठ कृति भेंट की। मुख्यमंत्री बघेल को वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राजगीत की काष्ठ कृति राजधानी रायपुर निवासी हस्तशिल्प कलाकार डागेश्वर वर्मा के द्वारा बनाई गई है। वर्मा ने डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी…

Read More