केजरीवाल के साथ बैठक के लिए कपूरथला हाउस पहुंचे भगवंत मान, ‘दिल्ली दरबार’ लगा

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के लिए भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। पंजाब में पार्टी में बढ़ते असंतोष को देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक बुलाई है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह बैठक होगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी टाल दी थी जो…

Read More

27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ी, केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई दिग्गजों को मिली हार

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर द‍िए गए। 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रमुख सीटों का पर‍िणाम। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश…

Read More

दिल्ली में चुनाव से पहले भीमराव आंबेडकर को लेकर घमासान छिड़ा, आरक्षण पर भाजपा निकाल लाई आतिशी का पुराना बयान

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल बेहद आक्रामक हैं। इस बीच भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का आरक्षण पर एक बुराना बयान निकालकर बड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने 10 साल पुराने बयान की याद दिलाकर 'आप' पर आरक्षण और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी के…

Read More

दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर से निपटने को केजरीवाल का प्लान, 20 सिटिंग विधायकों के कट सकते हैं टिकट

नई दिल्ली दिल्ली में सत्ता विरोधी लहर और लोगों के गुस्से को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) एक तिहाई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इनमें वो विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। मगर 2025 की चुनावी दौड़ से इन्हें बाहर किया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने दी है। 20 विधायकों के कट सकते हैं टिकट पार्टी की चुनावी रणनीति में शामिल नेताओं ने बताया कि 20 से अधिक विधायकों को…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही, बड़े चेहरे भी शामिल

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है। अब इस लिस्ट में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो गए हैं। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली डायलॉग कमीशन के अध्यक्ष रहे हैं और अभी विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग अपनी एक तस्वीर के साथ पांडेय ने इस बार…

Read More