Special : बलरामपुर जिले से होकर गुजरती है कर्क रेखा, गायब हो जाती है परछाईं, पढ़िए पूरी खबर..

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 22 जून, 2023 बलरामपुर रामानुजगंज जिला कर्क रेखा पर स्थित है इसलिए आसपास के सभी स्थानों पर 21 या 22 जून को लोगों की परछाई गायब हो जाती है। उत्तरी गोलार्ध में साल का एक दिन ऐसा होता है जब आपकी परछाई आपको नहीं दिखाई देती है यह घटना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर ही घटती है बलरामपुर जिले के पस्ता के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से कर्क रेखा गुजरती है। इस पूरी घटना को नो शैडो डे या जीरो शैडो डे…

Read More

BALRAMPUR : पुलिस अधीक्षक ने किया रनहत चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

        नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 16 जून, 2023   बलरामपुर जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के द्वारा गुरुवार को नवीन पुलिस चौकी रनहत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव एवं आस पास क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा दिया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं स्टाफ उपस्थित थे।   आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने रनहत पुलिस चौकी…

Read More

Balrampur : मतदाता जागरूकता अभियान में बिहान की दीदीयां निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 15 जून, 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील एवं अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर शशि कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत अमरावतीपुर के बिहान के दीदीयों द्वारा प्रत्यक्ष भागीदारी निभाई जा रही है। इस अभियान में ‘‘मैं मतदान अवश्य करूगी‘‘ थीम पर महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य नये मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं स्वयं भी मतदान करने की प्रतिज्ञा ले…

Read More

Balrampur : CGPSC में भ्रष्टाचार के आरोप, BJYM के हजारों युवा करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 15 जून, 2023 CGPSC परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के नेतृत्व के आह्वान पर सीजीपीएससी 2021 के रिजल्ट को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने जा रही है। जिसमें दक्षिण बेंगलुरु लोकसभा के सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। भाजयुमो जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्तमान प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सीजीपीएससी में हुए…

Read More

World Blood Donor Day : भीषण गर्मी में भी रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह, बड़ी संख्या में युवाओं बटालियन के जवानों और युवाओं ने किया रक्तदान

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर-रामानुजगंज, 15 जून, 2023 विश्व रक्तदान दिवस(14 जून) के मौके पर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं बटालियन के जवानों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदान करने के लिए पहुंचे लोगों में उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी में रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह विश्व रक्तदान दिवस पर आज सुबह से ही रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़कर लोग पहुंचे इनमें स्थानीय नागरिक युवा महिलाएं सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों…

Read More

Hindi patrakarita divas 2023 : रामानुजगंज में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 30 मई, 2023 रामानुजगंज। हिंदी भाषा का पहला अखबार था उदन्त मार्तण्ड। आर्थिक समस्या के चलते इसके कुल 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए थे। इसे हिंदी भाषा का प्रथम अखबार माना जाता है लेकिन यह ब्रज और खड़ी बोली के मिश्रित रूप में छपता था। यह साप्ताहिक अखबार हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। इस समाचार पत्र के स्थापना दिवस को ही हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके संपादक पण्डित जुगल किशोर शुक्ल जी…

Read More

रामानुजगंज में ABVP कार्यकर्ताओं ने पीएससी चेयरमैन की निकाली शवयात्रा, CGPSC में अनियमितता को लेकर विरोध प्रदर्शन

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 29 मई, 2023 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज शहर के हाई स्कूल ग्राउंड से लारंगसाय चौक तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन टामन सोनवानी की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया। जिसमें ABVP के नगर मंत्री रोहित यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर जिला संयोजक रितिक सिंह, उमेश कुशवाहा, उपेंद्र यादव, राहुल पाल, उपेंद्र सरूता, राहुल यादव, सुबास यादव, सत्या सिंह, शिवशंकर गुप्ता, अरविंद…

Read More

बलरामपुर जिले के रनहत में नये पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ, योगेन्द्र जायसवाल बनाए गए प्रथम चौकी प्रभारी

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 28 मई, 2023 बलरामपुर जिले के ग्राम रनहत में नए पुलिस चौकी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह एवं बलरामपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से हुआ। नवीन चौकी का उद्घाटन करते हुए रनहत चौकी के प्रथम प्रभारी के रूप में स.उ.नि.योगेंद्र जायसवाल को पदभार ग्रहण कराया गया। ये रहे मौजूद इस मौके पर रनहत के आसपास के ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं प्रशांत कतलम नक्सल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक झा वाड्रफनगर व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Read More

Ramanujganj : भंवरमाल के प्रियेश ने CBSE 10th बोर्ड परीक्षा में 92% अंक हासिल कर जिले में किया टॉप

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 14 मई, 2023 रामानुजगंज के ग्राम पंचायत भंवरमाल के प्रियेश गुप्ता पिता अंजीत गुप्ता न्यू एरा पब्लिक स्कूल सीबीएसई 10th क्लास में 92 प्रतिशत अंक लाकर पूरे बलरामपुर जिला में टॉप किया है। प्रियेश की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय के साथ ही माता पिता और क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। प्रियेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी ओबीसी पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष संजीत गुप्ता का भतीजा है।

Read More

Ramanujganj : दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, विश्व हिन्दू परिषद के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

      नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 11 मई, 2023     विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 7 दिन में पूरे जिले से आए हुए बहनों का प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें नियुद्ध दंड संचालन, योगासन, प्राणायाम सिखाया गया। इसका प्रदर्शन दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा किया गया। प्रांत के संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत मंत्री बिभुति भूषण पांडेय, विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा एवं शिक्षिका सुश्री पूजा जैन उपस्थित रहे।     वर्ग…

Read More

Ramanujganj : जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, जेल में सुनी गई कैदियों की समस्याएं

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 10 मई, 2023 रामानुजगंज जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। बंदियों को कानून के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसमें बंदियों की समस्याएं सुनी गई उनका समाधान भी किया गया। शिविर में द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश मधूसुदन चंद्राकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिर्की, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी, लोक अभियोजक अविनाश गुप्ता, लिगल एंड डिफेंस काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सिंह, आरके पटेल सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर…

Read More

ब्रेकिंग : CM भूपेश ने CG बोर्ड के बच्चों के लिए कही बड़ी बात…The Kerala Story को लेकर BJP पर कहा…

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 10 मई, 2023   सीएम भूपेश बघेल आज बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम बघेल रायपुर हेलीपेड से बलरामपुर के लिए रवाना से पूर्व पत्रकारों से चर्चा की। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के परिणामों पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आया है, राहुल यादव, विधि भोसले को बहुत बहुत बधाई। जो अच्छा पास में हो पाया, वो निराश ना हो और तैयारी करते रहें। बस्तर के इमली को विदेशों में बेचा जा रहा…

Read More

Rajpur : NSUI कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ी बहनों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

  नेहा शर्मा, बलरामपुर/रामानुजगंज, 07 मई, 2023 दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे खिलाड़ी बहनों के शांति पूर्ण आंदोलन में बीती रात बहनों के साथ मारपीट और पॉलिकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ आज NSUI SM जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में बलरामपुर जिला के राजपुर पटेल चौक पर केंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रर्दशन किया गया। आदित्य ने बताया कि हमारी देश की बेटियां न्याय मांग रही हैं जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है उन्हीं के देश में न्याय के लिए उन्हें इतनी यातनाएं और मुश्किल…

Read More

Ramanujganj : बंग समाज के द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन, रामविचार नेताम हुए शामिल

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 27 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज। ग्राम पंचायत कृष्णानगर में आज भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। आज हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए।   प्रत्येक वर्ष बंग समाज के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कृष्णानगर (केवड़ाशिला) समस्त ग्रामवासी एवं इष्टप्राण समिति के पदाधिकारियों को विशाल भव्य धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया।

Read More

Ramanujganj : जेल समीक्षा दिवस पर जेल में कैदियों की सुनी गई समस्याएं, जेल प्रशासन को दिए गए अनेक निर्देश

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 26 अप्रैल, 2023 आज बुधवार को बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी ने जिला जेल रामानुजगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए जेल में मिलने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी में बंदियों के लिए ठंडा पानी और मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रबंध करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिया। बैरक में भ्रमण कर बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई और समाधान भी किया…

Read More