‘चंदू चैम्पियन’ के लिये कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने लुटाया प्यार

  मुंबई,  फिलम 'चंदू चैम्पियन' के रील हीरो कार्तिक आर्यन को पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिलने पर रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर ने अपना प्यार लुटाया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए 'चंदू चैंपियन' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें असली हीरो मुरलीकांत पेटकर का नाम भी शामिल है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म चंदू चैंपियन में मुरलीकांत पेटकर बनने के लिए अपना दिल, जान और अथक मेहनत झोंक दी। उन्होंने गहन शारीरिक परिवर्तन,…

Read More

राजकुमार राव को ‘श्रीकांत’ के लिए मिला क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड, शाहरुख की तारीफ को बताया ‘जादुई’

मुंबई,  70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में राजकुमार राव ने फिल्म ‘श्रीकांत’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल) का खिताब जीता। अहमदाबाद के ईकेए अरेना में शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल की मेजबानी में हुए इस समारोह में राजकुमार ने अवॉर्ड लेते समय शाहरुख खान की तारीफ को ‘जादुई’ बताया, जिनकी प्रेरणा और सराहना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसका एक वीडियो राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “’श्रीकांत’ के लिए क्रिटिक्स…

Read More