पाली। जिले के फालना थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खिमेल गांव में रेलवे पटरी के पास एक खेत में मिले शव के मामले में अवैध संबंध हत्या का कारण बने। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले 24 जनवरी को फालना थाने के खिमेल ग्राम की सरहद में रेलवे लाइन के पास स्थित खेत में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एफएसएल टीम और साइबर टीम ने जांच की।…
Read More
