बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इसके पोस्टर का विमोचन किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक शिरकत करें, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान ऐसे नवाचार हों, जिससे राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि 10 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत…
Read More
