पुरंदर मिश्रा जब रिक्शे पर निकले तो लोगों ने कहा- जोरदार, जय हो…, रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023 रायपुर। ‘…बदल के रहिबो।’ बीजेपी के इस नारे का ही असर है कि वास्तव में अब काफी कुछ बदल रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आंधी तो चल ही पड़ी है, सोमवार को यहां के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी काफी बदले हुए अंदाज में नजर आए। पुरंदर मिश्रा को लोगों ने जब रिक्शे पर सवार देखा था तो चहक उठे। कहा, जय हो…। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को प्रभावशाली शक्ति…

Read More

ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने दलबल के साथ भरा नामांकन, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023 रायपुर। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा आज नामांकन फॉर्म जमा करने से पहले जहां इष्ट देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया वहीं अपने राजनीतिक गुरु पिता सत्यनारायण शर्मा के पांव छुकर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात बांसटाल स्थित गृह निवास से हजारों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रैली की शक्ल में आगे बढ़े। आपको बता दें की रायपुर ग्रामीण विधानसभा से इस बार पंकज शर्मा मैदान पर हैं वही पंकज शर्मा को…

Read More

रायपुर जिला से 7 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ भरा नामांकन, राजधानी हुई भाजपा मयी 30 हजार से अधिक समर्थकों  संग प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023 रायपुर। आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के सभी सातों प्रत्याशियों ने एक साथ रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी अपनी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।   रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं वहीं पश्चिम से राजेश मूणत, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, आरंग से गुरु कुशवंत साहेब और धरसीवां। भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सीने स्टार अनुज…

Read More

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सावित्री जगत ने निकाली रैली, उत्तर विधानसभा से भरा नामांकन, किया जीत का दावा

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023 रायपुर। उत्कल गाड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सावित्री जगत आज सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ राजधानी के आकाशवाणी चौक काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय रैली निकालकर पहुंची। बता दें की सावित्री जगत ने एक सेट नामांकन पहले ही दाखिल कर दिया थे। सावित्री रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है । लगातार सावित्री भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाने हेतु मांग कर रही थी, परंतु भाजपा ने उत्कल…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग में नामांकन दाखिल किया

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से आज अपना नामांकन दाखिल किया इसी के साथ गृहमंत्री व दुर्ग जिले के अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने जाने से पहले मुख्यमंत्री की पत्नी ने तिलक लगाकर उन्हें घर से विदा किया। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के लिये आज नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 6 प्रत्याशी कल दाखिल करेंगे नामांकन, दुर्ग आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 29 अक्टूबर, 2023   रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी हैं। वहीं उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई। सीएम भूपेश बघेल दुर्ग में 30 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर कल आ रही हैं। बता दें कि दुर्ग जिले के 6 प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…

Read More

CG में दो दिनों में राहुल गांधी की चार सभाएं : आज भानुप्रतापपुर और फरसगांव में जनसभा को करेंगे संबोधित, पांचवी बड़ी घोषणा कर सकते हैं राहुल गांधी, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से मुस्तैद आ रही है। तमाम नामांकन रैलियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हो रहे हैं, तो वहीं अब पहले चरण के मतदान के प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे।   कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे…

Read More

CG Assembly Election 2023 : दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 अक्टूबर, 2023 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे 28 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में सामिल होंगे। इसके बाद भोजन, फिर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकामत्म परिसर में बैठक लेंगे. 11 से 11.30 बजे…

Read More

कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं से जनता को राहतें मिली हैं : गिरीश देवांगन

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, राजनांदगांव, 26 अक्टूबर, 2023   राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन लगातार क्षेत्र में जनसमर्थन हासिल कर रहे हैं। वे लोगों से सीधी मुलाकात कर उन्हें पांच सालों की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उनकी सफलता पर बात कर रहे हैं। आम जनता तक उनकी आसान पहुंच को लेकर लोगों में उत्घ्साह है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रसेवा का रास्घ्ता चुना है और इस उद्देश्य के साथ किसानों सहित सभी वर्गों को अवसर देकर…

Read More

CG Assembly Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की तीसरी सूची, महासमुंद से राशि महिलाँग लड़ेंगी चुनाव

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023 रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी ने गुरुवार को पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। जिसमें मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज, सामरी विधानसभा से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल है। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होगी तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 3 दिसम्बर को मतों की गिनती होगी।

Read More

छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत रही भाजपा, चुनावी माहौल देखकर कांग्रेस ने की कर्जमाफी की घोषणा : ओम प्रकाश माथुर

      नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 अक्टूबर, 2023   रायपुर। अंतिम सूची में जारी चार प्रत्याशियों के टीकट को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा, सारी टिकट जारी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर जीतेगी।   कर्जा माफी की घोषणा को लेकर माथुर ने कहा, जिस प्रकार से वह डिफरेंट में आए हैं, चुनाव का माहौल देखकर ऐसे ही घोषणा उन्होंने पिछले साल भी की थी। जनता को यह मालूम हो चुका है कि जनता के साथ धोखाधड़ी करने जा रहे…

Read More

कांग्रेस भय का माहोल बनाकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के प्रयास में : सुनील सोनी

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अक्टूबर, 2023   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वय संतोष पांडेय व सुनील सोनी, मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा ,मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मोहला-मानपुर क्षेत्र के भाजपा नेता बिरझू तारम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की राजनीतिक व लक्षित हत्या के बाद हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इस घटना के बाद विधानसभा चुनाव में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में केन्द्रीय सुरक्षा…

Read More

गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में टिकट वितरण एवं बैठक कार्यक्रम हुआ संपन्न, चुनाव की बनी ये रणनीति

  अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023 रायपुर। गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी संस्थापक सांसद नवा कुमार सरनिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई एवं छत्तीसगढ़ के दुरस्त अंचल से आए हुए लोगों को टिकट वितरण किया गया। गण सुरक्षा पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतराम ध्रुव ने बताया कि गण सुरक्षा पार्टी अभी लगभग 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं अन्य उम्मीदवार की सूची शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल बीजेपी के रहे पांच साल कांग्रेस के रहे। दोनों पार्टियों ने…

Read More

CG Politics : ‘कांग्रेस को खून की होली पसंद है’; गौरव भाटिया बोले- गांधी चालीसा पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश बघेल

अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अक्टूबर, 2023 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा अपने कार्यकर्ता की इस टारगेट किलिंग के मामले में त्वरित न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, ‘परिवार-परिक्रमा’ में मस्त है। लोकतंत्र में प्रतिद्वंद्वी होते हैं,…

Read More

Raipur Breaking : सरगुजा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, बोले- युवा ऊर्जावान है और छत्तीसगढ़ के लिए क्या सपने देखते हैं, वह सभी अपनी बातें रखेंगे

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 अगस्त, 2023   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के प्रवास पर निकल गए हैं। मुख्यमंत्री वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अम्बिकापुर पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर सीधे संवाद करेंगे। दौरे पर निकलने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर बयान दिया है उन्होंने कहा कि, 4 संभाग में युवा संवाद के बाद यह पांचवा संभाग है,…

Read More