गरियाबंद। गरियाबंद में सक्रिय रेत माफिया पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज अमले ने टार्च की रोशनी से बोरिद और विरोडा घाट में छिपाए दो चेन माउंटेन को ढूंढ निकाला. राजनीतिक रसूख के चलते राजिम तहसील के सूखा नदी के विरोडा और बोरिद घाट पर राजधानी के रेत माफिया अवैध रेत खदान का संचालन कर नाक में दम कर दिया था, लेकिन बीती रात कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजनीतिक रसूखदारों के खदानों पर कार्रवाई करवा ही दी. जिला माइनिंग…
Read MoreTag: Chhattisgarh-Gariaband
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट
गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में सड़क की मरम्मत करवा रहे ओडिशा के क्रेशर संचालक, जिला प्रशासन ने खड़े किए थे हाथ
गरियाबंद। उसरी पानी में पीएमजीएसवाय की जर्जर सड़क की मरम्मत ओडिशा के क्रेसर संचालक करवा रहे हैं. यह तब हो रहा है, जब भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हुई सड़क की मरम्मत की मांग करते थक चुके ग्रामीणों ने हाइवा को रोककर प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी ओर फंड का अभाव बताकर प्रशासन ने मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए थे. वर्ष 2015 मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत पीएमजीएसवाय विभाग द्वारा उसरीपानी से कालाहांडी पाइकपड़ा तक 2 किमी लंबी सड़क बनाई गई थी. भारी वाहन गुजरने के कारण सड़क…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में हिरण का तीर से शिकार, अगले दिन पहुंचे रेंजर ने सामान्य मौत का दिया गैरजिम्मेदाराना बयान
गरियाबंद। जंगल पर मनुष्यों के बढ़ते अतिक्रमण के बीच वैसे ही वन्य जीव असहाय हैं. ऐसे में वन विभाग के जिम्मेदारों की वन्य जीवों के प्रति असंवेदनशीलता ज्यादा कष्टकारक हो जाती है. ऐसा ही एक मामला पांडुका वन परिक्षेत्र में देखने को मिला, जहां तीर लगने से मृत हिरण तक पहुंचने में रेंज अफसर को 24 घंटे लग गए. जब तक वे मौके पर पहुंचते तब तक कुत्ते नोचकर खा गए थे, यहां तक शव पोस्टमार्टम के भी लायक नहीं बचा था. पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम विरोडार पहुंच मार्ग…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी
गरियाबंद। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है. हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में महाविद्यालय की मांग, छात्रों ने भजन गाकर गांधीगिरी से चलाया हस्ताक्षर अभियान
गरियाबंद. अमलीपदर हायर सेकेंडरी के छात्रों ने कॉलेज की मांग को लेकर ‘गांधी गिरी’ शुरू कर दी है. छात्रों का एक समूह ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए समर्थन जुटा रहा है. अब तक 700 लोगों से हस्ताक्षर करवा कर समर्थन प्राप्त कर चुके हैं, और उनका लक्ष्य 1,000 हस्ताक्षर जुटाने का है. एक हजार हस्ताक्षर पूरे होते ही छात्र कोलेक्टोरेट जाकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देंगे. छात्रों ने बताया कि वे तब तक अभियान जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती. अभियान का नेतृत्व…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में फ्लोराइड युक्त पानी पर मांगा जवाब, हाईकोर्ट ने पीएचई विभाग से मांगा शपथ पत्र
गरियाबंद. गरियाबंद में फ्लोराइड युक्त पानी के मामले में हाईकोर्ट ने पीएचई विभाग को शपथपत्र के साथ यह जवाब देने कहा है। कोर्ट ने कहा कि साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए क्या किया जा रहा है। कोर्ट ने गरियाबंद सहित पूरे प्रदेश में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की जरूरत बताई है। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के लगभग सभी गांवों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने के कारण बच्चे डेंटल फ्लोरोसिस का शिकार हो रहे हैं। हाईकोर्ट के नोटिस के बाद विभागीय सचिव ने अपने जवाब में…
Read More
