छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा. जिले के खारी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।  मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सहदेव मंझवार (40वर्ष) और राजकुमार कंवर ( 52 वर्ष ) जो कि केरा कछार पतरापाली गांव के रहने वाले हैं जोकि गतवा गांव की बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे। वही दुसरे बाइक में दिलीप कश्यप (23 वर्ष) और…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह के लिए कर रहा टाल-मटोल

जांजगीर चांपा. पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक विकास भारद्वाज निवासी बोरसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी विकास भारद्वाज से जान पहचान हुई थी। दोनों फोन से बातें किया करते थे। इस बीच विकास भारद्वाज ने शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। वहीं, शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा। पामगढ़ थाने में धारा 376(2)(N)294,506,323 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी विकास भारद्वाज को उसके गांव…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

जांजगीर चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे- 49 पर कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक शिव कुमार कर्ष की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, दूसरा युवक संत दास मानिकपुरी का पैर बुरी तरह से कुचल गया। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को ग्राम झलमला गांव के रहने वाले दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे- 49 ओवरब्रिज के…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवक को अजीवन कारावास और अर्थ दण्ड, चरित्र शंका पर टंगिया से की थी पत्नी की हत्या

जांजगीर/चांपा. जांजगीर चांपा जिले में पत्नी की चरित्र पर शंका कर लकड़ी के बेट और टंगीया से वार कर हत्या की थी। जिला न्यायधीश शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी पति सम्पत सारथी को धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए  अजीवन कारावास की सजा और 5 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। शिवरी नारायण थाने में चितरेखा सारथी ने 6.1.2023 को सूचना दी की  शाम 3 बजे उसकी बहन सुलेखा सारथी को उसके पति सम्पत सारथी चरित्र शंका को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तीन युवकों को लगा करंट, दुकान पर फ्लेक्स लगाते समय झटके से एक की मौत

जांजगीर चांपा. चांपा थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगाने के दौरान करंट लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक युवक आशु कुमार को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो युवकों का उपचार जारी है। जानकारी अनुसार, युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे सदर बाजार में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर लगे होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगने के लिए ऊपर चढ़े हुए…

Read More