छत्तीसगढ़-कबीरधाम एएसपी विकास कुमार सस्पेंड, लोहारीडीह कांड के आरोपी की जेल में मौत

कबीरधाम. 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को कल देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है। दरअसल, बीते रविवार को लोहारीडीह गांव में हुए हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की बुधवार को कवर्धा के जेल में संदिग्ध मौत हो गई थी। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नगर पालिका कर्मचारी कल से हड़ताल पर, रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के कर्मचारी

कबीरधाम. कबीरधाम. कवर्धा-छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँगो को लेकर व संघ के आव्हान पर नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी दिनांक 18 सितंबर से 20 सितम्बर तक 3 तीन दिवस तक रायपुर स्थित तुता मैदान में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे इसके बाद भी शासन द्वारा माँगे पूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले जाएँगे। माँगो को…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में आगजनी और हत्याकांड में 60 गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए बवाल के बाद अब गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। लोहारीडीह गांव में आगजनी व हत्याकांड के बाद पुलिस ने 5 अलग अलग एफआईआर दर्ज किया है। इसमें 150 से अधिक लोगों के नाम दर्ज है। अब तक 60 की गिरफ्तारी हो गई है, जिसे आज सोमवार को जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई के बाद गांव में कई लोग अपने घर में ताला लगाकर चले गए है। दूसरी ओर मामले के लेकर स्थानीय…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, 5 एकड़ शैक्षणिक भूमि मिलेगी

कबीरधाम/कवर्धा. आज कवर्धा शहर में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा 53वां केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। आज दोपहर के कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय समेत अन्य लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी के गांरटी पर विकास कार्य किए जा रहे है। हमने जो वादे किए थे, सभी पूरे हो रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में चोर गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपियों के पास से करीब 16 लाख 99 हजार 700 रुपए कीमत के सामान जब्त किए गए है। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इसी माह 9 सितंबर को एक राइस मिल के मालिक चंद्रकांत चंद्रवंशी ने पुलिस चौकी पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके मिल…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में सेक्स रैकेट के 10 सदस्य गिरफ्तार, दूसरे जिले की हैं कई लड़कियां

कबीरधाम. आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली कवर्धा ने की है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें कई लड़की दूसरे जिले की है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कवर्धा शहर के खुटू नर्सरी वार्ड क्रमांक 17 निवासी कौशल्या कुर्रे व राजनांदगांव बायपास निवासी किरण पनागर अपने-अपने घर में बाहर से लड़की बुलाकर वेश्यावृत्ति कराने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने खुटू नर्सरी कौशल्या कुर्रे के घर…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 5 सितंबर को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेहूंटा कला गांव में एक कलयुगी शराबी पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, फिर बेटे को अपने साथ ले जाकर गला घोंटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि,आरोपी को उपचार के बाद बचा लिया गया। मंगलवार यानी 10 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में महिला व बाल विकास की योजनाओं में मिली लापरवाही, कलेक्टर ने लगाई फटकार

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने समय सीमा की बैठक ली। बैठक में राज्य शासन से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्राप्त दिशा निर्देशों तथा लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित होने वाले पोषण अभियान के एप में पोषण ट्रेकर की गतिविधि को ऑनलाइन अपलोड नहीं करने व योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन नहीं करने पर फटकार लगाई है। कलेक्टर महोबे ने जिले की सभी…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में गायों को पैदल बूचड़खाने ले जाते चार आरोपी गिरफ्तार, गौ तस्करों ने अपनाया नया तरीका

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में गौ तस्करों ने नया तरीका अपनाते हुए मवेशियों को पैदल बूचड़खाना ले जाना शुरू कर दिया है। अब तक तस्कर आमतौर पर ट्रक का उपयोग करते थे, लेकिन हाल ही में चार आरोपियों को मवेशियों को पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। 6 सितंबर की रात लगभग साढ़े 12 बजे, कबीरधाम जिले के घोठिया रोड निवासी लोकेश महेश जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम. पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुचरुंगपुर के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रात साढ़े आठ बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। जानकारी अनुसार, गांव के लोगों ने शव के संबंध में शाम छह बजे पुलिस चौकी दशरंगपुर में जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल की है। तालाब में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा देंगे विद्युत उपकेन्द्र की सौगात, मेधावी छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

कबीरधाम. डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केवी लाइन विस्तार का कार्य किया गया है। जिले के सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन करेंगे। जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कुसुमघटा, सारंगपुर, पाण्डातराई, मड़मड़ा व बैजलपुर को इससे जोड़ा गया। जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। भविष्य में 33…

Read More

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नाइट बाइक पेट्रोलिंग शुरू, डिप्टी CM के गृह जिले में रात में घूमने वालों की लगाई क्लास

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में बीती रात से पुलिस ने नाइट बाइक पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। रात में घूमने वाले युवकों की पुलिस ने क्लास लगाई। दर्जन भर युवकों को उठक बैठक कराई गई। साथ ही लाठी मारकर दुबारा रात में घूमने नहीं निकले की बात कही है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि लगातार लोगों से अपील किया जा रहा है कि रात में जबरदस्ती बाहर न निकले। इसके बाद भी कई…

Read More