रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं…
Read MoreTag: Chhattisgarh-Raigarh
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम
रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटाझरिया निवासी महिला यशोदा अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 दिसंबर को उसका पति ललित कुमार…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा, गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका
रायगढ़। मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में जमीन वापस मांग रहसे प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों ने पीटा, जिंदल सीमेंट कंपनी ने 10 साल पहले कर लिया कब्जा
रायगढ़. कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनियों के अधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे चार युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनागर निवासी देवा पटेल (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह केशव पटेल (28), विवेक शर्मा (28) और टीकम यादव (18) 19 दिसंबर की सुबह एनएच 49 में जिंदल सीमेंट प्लांट के…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमिका के पिता की हत्या, शादी से मना करने पर प्रेमी और दोस्तों ने उतारा मौत के घाट
रायगढ़। तुमगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दोनों की शादी कराने से मना कर दिया था। इससे बाद से प्रेमी नाराज था। हालांकि पुलिस ने आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तुमगांव थाना क्षेत्र के मालीडीह गांव निवासी गोविंद पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा (मृतक) हीराधर पटेल (51) वर्ष 17 दिसंबर की शाम से लापता है। सूचना पर…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत, मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल
रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ के धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज, सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र पहुंचकर रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के द्वारा धान खरीदी में तौलाई को लेकर वहां के फड़ प्रभारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में फड़ प्रभारी ने पुसौर थाना में शिकायत की है। इसके बाद रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि धान उपार्जन केंद्र छिछोर उमरिया के…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाईवा चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक की मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में 6 राइस मिलों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त दबिश, दो मिलों को किया सील
रायगढ़। अनुबंध के बाद भी धान उठाव करने में रुचि नहीं दिखा रहे राइस मिलर्स पर अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में भी खाद्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने छह राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया. अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को सील करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगीतराई स्थित…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी ने कमरे में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध, अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी
रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार करते हुए शारीरिक शोषण करने के बाद गाली-गलौज कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहचान 2022 में सीएसपीडीसीएल रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज (38) हुई थी। मनीष की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो गुटों में मारपीट और आगजनी, स्कूटी और नगर पालिका का वाटर एटीएम भी फूँका
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में शिक्षक ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा, कलेक्टर से ग्रामीणों ने की शिकायत
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे सरकारी शिक्षक के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे आमापाली के ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके गांव के शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ है. शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ के अंदर लोकशक्ति तालाब भी है, उस पर जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी निवासी डूमरपाली तहसील पुसौर ने अवैध…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में दबंग ने युवक के कपडे उतरवाए, सोफे पर लिटाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा
रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक शख्स को कुछ दबंगों ने मिलकर बंधक बना लिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे सोफे पर लिटाकर बेल्ट निकालकर बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने उसकी एक न सुनीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित शख्स ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। एसपी के नाम सौंपे गए…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के शुरू होंगे दो नए कोर्स, स्वास्थ्य शिक्षा और सुविधाएं बढ़ेंगी
रायगढ़/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के पहल से राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के दो नए कोर्स प्रसुति और स्त्रीरोग विभाग के लिए चार सीट और चर्मरोग विभाग के लिए चार सीट की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया कौशल
रायगढ़. रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे…
Read More
