छत्तीसगढ़-रायगढ़ में करंट से बच्चे की मौत, पिता-पुत्र को 10 साल का सश्रम कारावास

रायगढ़. खरसिया विधानसभा में बकरी चराने जा रहे आठ साल के मासूम बच्चे की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मामले में विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम के विद्वान न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र को 10 साल सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह नौ बजे खरसिया क्षेत्र की रहने वाली ननकी खडिया अपने बड़े बेटे श्रवण कुमार व नाती शिव खडिया के साथ बकरी चराने गांव के नाला तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक बकरी परदेशी सिदार…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अविवाहित बनकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती कर छोड़ने पर 10 साल का सश्रम कारावास

रायगढ़. रायगढ़ जिले में खुद को अविवाहित बताकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के बाद शादी से मुकर जाने वाले आरोपी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 10 साल सश्रम कारावास और जुर्माने से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता 2019 में हंडी चैक में स्थित डेंटल क्लीनिक में काम करती थी। उस वक्त क्लीनिक में लाइट बनाने का काम चल रहा था। लाइट बनाने का काम अभियुक्त भुनेश्वर साहू निवासी छातामुडा के द्वारा लिया गया था। इस दौरान भुनेश्वर ने पीड़िता से उसका…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, विद्युत एमडी से माँगा जवाब

बिलासपुर. बिजली करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत के मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। सचिव ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। दरअसल रायगढ़ के घरघोड़ा वनक्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई थी मौत। अखबार में प्रकाशित खबर का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ, घरघोड़ा उप वन मंडल चुहकीमार…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर, प्रबंधन ने बताया आत्महत्या

रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार एक सब्जी विके्रता की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसके साथी को भी चोट आई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमटेमा के पास सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 8913 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकरने पर किया मामला दर्ज

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का सपना दिखाकर नई जिंदगी की शुरूआत करने का सपना दिखाकर कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक…

Read More

छत्तीसगढ़- रायगढ़ में करंट से हाथियों की मौत पर बीटगार्ड नपे, डिप्टी रेंजर भी नपेंगे!

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक साथ तीन हाथियों की मौत हो जाने के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक बिटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार रेंज मे शनिवार की सुबह 11केवी विद्युत प्रवाहित के कारण तार की चपेट में एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक शावक की लाश…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की रात खड़ी ट्रेलर से बाइक सवार युवक के टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के गुमला का रहने वाला सुखबल सिंह चौहान बीते कुछ सालों से रायगढ़ में रहते हुए बीएस स्पंज में सुपरवाइजर का काम करता था। वह शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी बाइक से किसी…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चावल जमा न करने पर 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात, धान खरीदी में गंभीर अनियमितता

रायगढ़. खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर चावल जमा नहीं करने के मामले में मेसर्स कंसल उद्योग के 6.50 करोड़ से अधिक की बैंक गारंटी राजसात करने का आदेश जारी किया है। मेसर्स कंसल उद्योग को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर मेसर्स कंसल उद्योग ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित राइस मिल द्वारा धान का उठाव तो किया गया था,…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, एक ग्रामीण की मौत और कई घायल

रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीएन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला, शरीर पर नहीं कोई चोट

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहाड़ी में एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा-बांजीखोल रोड के पहाड़ी में अज्ञात शख्स की तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की उम्र…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि, कस्टम मिलिंग का चावल नहीं किया जमा

रायगढ़। समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा. खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, शिकायत की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़. रायगढ़ जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जेल पारा निवासी महिला लता ने बताया कि वह आटा रिक्शा चलाती है और उसका पति गिरधर देवांगन बैनर पोस्टर लगाने का काम करता है। 14 अक्तूबर की सुबह उसका पति कोरबा जा रहा हूं कहकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4398 से निकला था इसी बीच रात करीब 9 बजे के…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तलाशुदा महिला को शादी के सपने दिखाकर दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एक प्लांट में काम करने वाली महिला ने कोतरा रोड थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीय में महिला ने बताया की 2010 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह प्लांट में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रही। पीड़िता ने बताया कि काम करते समय 2023 में प्लांट में गार्ड का काम करने वाले अंकित कुमार (24) से उसकी जान पहचान हुई और रोजाना बातचीत होती थी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 26 सितंबर 2023…

Read More