रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका को छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका को आज राजभवन में संस्था के पदाधिकारियों ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त बैज पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राजभवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड के एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था को पदाधिकारियों से मिलकर राज्यपाल श्री डेका ने प्रसंन्नता व्यक्त की और कहा कि स्काउट-गाइड की समाज में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्काउट गाइड…
Read MoreTag: chhattisgarh
छत्तीसगढ़-राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी, बाल कल्याण गतिविधियां बताईं
रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है। जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर…
Read Moreछत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, पुरानी शैली बदलें और संवेदनशीलता से समस्याएं निपटाएं
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक…
Read Moreछत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने की बस्तर दशहरा पर्व की समीक्षा, ऐतिहासिक पर्व की गरिमा के अनुरूप हों कार्यक्रम
रायपुर/बस्तर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है,…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महादेव सट्टा एप मामले की हुई सुनवाई, सिब्बल ने की चंद्राकर और उप्पल की पैरवी
रायपुर. महादेव सट्टा एप मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। रायपुर की विशेष अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचकर पैरवी की। मामले में सुनवाई अधूरी रही। इसकी सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी। जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जरिए गैर जमानती वारंट को चुनौती देते हुए कहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय
रायपुर/बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हल्की मध्यम और बारिश हो रही है। बरसात के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनायें भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किये गये थे। जिस पर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपए दिए…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आसमानी आफत से मिलेगी राहत, बारिश की रफ़्तार में आएगी कमी
रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश थम सी जाएगी। प्रदेश में मानसूनी तंत्र फिर से कमजोर होने की संभावना है। इसके वजह से बारिश की तीव्रता में कमी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कई जगहों पर आज बुधवार को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। साथ कई इलाकों में वज्रपात की संभावना है। बीते दिनों की बारिश ने प्रदेशभर में आफत ले आई है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश की पानी घरों तक घुस गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरिया के मोटर वाइंडर रामदेव को मिली बैशाखी, कलेक्टर के फैसले से चलना होगा आसान
कोरिया. कोरिया में बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी निवासी रामदेव जो दिव्यांग होते हुए भी मोटर वाइंडिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्होंने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के समक्ष बैशाखी की जरूरत बताते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने रामदेव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिया और कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें बैशाखी उपलब्ध कराई गई। रामदेव, जिनको पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई थी, घर से दुकान तक जाने में असुविधा का सामना कर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में किसान ने खाया जहर, तालाब पर अतिक्रमण के कारण खेतों में भर जाता है पानी
हापुड़. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनौरा में गांव का पानी खेतों में जाने से परेशान युवा किसान मोहित (27) पुत्र वीर ङ्क्षसह ने जहर खा लिया। किसान पिछले नौ महीने से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा रहा था। नौ सितंबर को भी परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी मोहित पुत्र वीर सिंह की गांव से सटी हुई ही पांच बीघा कृषि भूमि है। इस भूमि के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में मानसून का रेड अलर्ट
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार दिनों से मानसून मेहरबान है। कल शाम सात बजे से लगातार रिमझिम, हल्की और मध्यम बारिश हो रही है, जो अब तक जारी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों छत्तीसगढ़ में मानसून…
Read Moreछत्तीसगढ़-नगरीय प्रशासन विभाग में 147 अभियंताओं के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
रायपुर. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 147 अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने को कहा है।
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास, तीजा मिलन समारोह में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
रायपुर. तीजा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीजा मिलन समारोह में उपस्थित माता बहनों को तीजा की शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। तीजा मिलन समारोह…
Read Moreछत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री देवांगन का सम्मेलन में सम्बोधन, बुजुर्गों के मान-सम्मान वाला समाज ही करता है तरक्की
रायपुर. जिस समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान होता है, वही समाज तरक्की करता है। इनके प्रति आदर भाव जगा कर हम अपनी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। आज बच्चों के लिए पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों में संस्कार की सीख देते हैं। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर में अनुभव भवन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 18 वां स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नए सिस्टम से मानसून सक्रिय, कई जिलों में होगी भारी बारिश
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही आगामी तीन दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव ने की नियद नेल्ला नार योजना की समीक्षा, नक्सल प्रभावित जिलों में पूर्ण लाभ देने के निर्देश
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना के तहत वहां के निवासियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना के तहत वहां के निवासियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। जैन ने नक्सल प्रभावित जिले मोहला-मानपुर-चौकी, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले सहित अन्य नक्सल प्रभावित…
Read More
