ओडिशा के बौध जिले में पुआल के ढेर में लगी आग, दो बच्चों की जलने से मौत

भुवनेश्वर। ओडिशा के बौध जिले में शनिवार को पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना सदर ब्लॉक के मुंडीपदर पंचायत के बौनसुनी में हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक लड़का आठ और दूसरा पांच साल का था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शाम को ठंड के कारण लड़के अपने घर के बाहर आग के पास बैठे थे। इस बीच,…

Read More

राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट, दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

अलवर। अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया।…

Read More