नई दिल्ली दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के भव्य मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश, संस्कृति और भारतीयता पर बात की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भारतीय नेता या व्यक्ति विदेश जाकर अपने ही देश के बारे में हल्के शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो यह दर्शाता है कि वह इस देश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़ा नहीं है और उसने भारत को सही मायने में समझा ही नहीं। सीएम रेखा गुप्ता ने…
Read MoreTag: CM Rekha Gupta
प्रदूषण पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया सरकार का साझा संकल्प
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी सरकार की रणनीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार जमीन पर रहकर और दिल्ली के भीतर ही समाधान तलाशते हुए प्रदूषण की चुनौती से निपट रही है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपायों पर समान रूप से काम कर रही है, ताकि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान…
Read Moreछठ से पहले बड़ा संकेत: AAP नेता CM रेखा गुप्ता के घर जाने को तैयार, जानें क्या है चुनौती
नई दिल्ली छठ महापर्व से पहले एक बार फिर दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती दी है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि वह इस युमना के पानी को सीएम रेखा गुप्ता के पास ले जाएंगे और चुनौती देंगे कि वह इसे पीकर दिखा दें। उन्होंने कहा, हमने वजीराबाद के पास यमुना से पानी भरा हुआ है। इस पानी में नीचे…
Read Moreदिल्ली के हर कोने तक पहुँचेगी कनेक्टिविटी: सीएम रेखा गुप्ता ने यमुनापार को दी 300 नई देवी बसों की सौगात
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुनापार के लोगों को 300 नई देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) बसों की सौगात दे दी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नए रूट तय किए गए हैं। नई बसों के चलने के बाद अब डीटीसी के बेड़े में कुल 974 देवी बसें हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कई इलाकों में बसें होने के बावजूद कनेक्टिविटी कमजोर थी। यात्रा करने में लंबा…
Read Moreदिल्ली में हर महीने खुलेंगे 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, घर के पास मिलेगी सुविधा—CM रेखा गुप्ता
नई दिल्ली दिल्ली में आम लोगों को इलाज के लिए अब दूर-दूर के बड़े अस्पतालों में भागना नहीं पड़ेगा। राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 29 अगस्त को ऐलान किया कि अब हर महीने करीब 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इसका मकसद है कि लोगों को उनके घर के पास ही इलाज की बुनियादी सुविधाएं मिलें और सरकारी अस्पतालों पर दबाव कम हो। हर मोहल्ले में बनेगा आधुनिक हेल्थ सेंटर मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा…
Read Moreसीएम रेखा गुप्ता: तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्तियों से नहीं डरती
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विरोधियों को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा करते हुए, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता के रूप में अपने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, "मुझे तूफानों से जूझने की आदत है। जब मैं डूसू प्रेसिडेंट थी, तो एक बार एक…
Read Moreदिल्ली: CM रेखा गुप्ता पर हमला, BJP ने बताया- हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश, सिर पर लगी चोट
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ है. यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान की है. आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय सीएम जन सुनवाई कर रही थी. उसी समय एक शख्स अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा. इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया. शख्स को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन…
Read Moreदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में एक अज्ञात कॉलर ने यह धमकी दी। धमकी भरा कॉल करने के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सिटी) के अनुसार, कॉल के तुरंत बाद फोन बंद हो गया और अब तक चालू नहीं हुआ है। गाजियाबाद…
Read Moreसीएम रेखा गुप्ता ने कहा, झुग्गी तोड़ना हमारा मकसद बिल्कुल नहीं है, ये दिल्ली की लाइफलाइन है
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ देगी। इसके बाद से ही लोगों के मन में सवाल है कि क्या वाकई झुग्गियां तोड़ने को लेकर कोई योजना बना रही है। हालांकि अब सीएम रेखा गुप्ता से इस पर साफ साफ जवाब दे दिया है। उनका कहना है कि जब तक लोग पक्के मकानों में शिफ्ट नहीं हो जाते, वह वहीं रहेंगे जहां वह रह रहे हैं। दिल्ली सरकार के 100 दिन…
Read Moreदिल्ली में 84 के दंगा पीड़ितों के परिजनों को मिली सरकारी नौकरी, CM रेखा गुप्ता ने बांटे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए नियुक्त पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद सिख दंगा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने और आरोपियों को सजा दिलाने…
Read Moreदिल्ली के झुग्गीवालों और कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही 100 करोड़ की योजना
नई दिल्ली दिल्ली के झुग्गीवालों और कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेखा गुप्ता सरकार उनके लिए 100 करोड़ रुपए की योजना शुरू करने जा रही है। इसका मकसद है कि कोई भी भूखा नहीं रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने हनुमान जयंती के अवसर पर अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में एक मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी सरकार का कर्तव्य है कि शहर में कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में प्रदूषण और उसके रोकथाम से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में प्रदूषण और उसके रोकथाम से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार, सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक का डेटा अविश्वसनीय रहा। उचित निगरानी के लिए आवश्यक प्रदूषक सांद्रता डेटा उपलब्ध नहीं था और लेड के स्तर की माप भी नहीं की गई। प्रदूषण स्रोतों पर वास्तविक समय का डेटा न होने से जरूरी अध्ययन…
Read Moreदिल्ली सरकार ने अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के कॉल या मैसेज का तुरंत जवाब देने का दिया निर्देश
नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के कॉल या मैसेज का तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा इस संबंध में मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र के बाद यह कदम उठाया गया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे पत्र में कहा था कि उन्हें बताया गया है कि कुछ अधिकारी विधायकों के पत्रों, फोन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं…
Read More
