नई दिल्ली. पटियाला हाउस कोर्ट में 29 अक्तूबर को दीपावली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नई दिल्ली बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम मे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बार एसोसिएशन ने इसके संबंध में सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में स्थानीय बार एसोसिएशन इस प्रकार के आयोजन कर रहा है। 26 अक्तूबर को साकेत कोर्ट में दीपोत्सव का आयोजन किया गया था।
Read MoreTag: Diwali
दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है? जानें काशी के विद्वानों की क्या है राय
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाएगा, लेकिन इस बार तिथि की शुरुआत और समापन के बीच त्योहार मनाने की तारीखों को लेकर असमंजस खड़ी हो गई है. हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक दिवाली को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इसकी तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है. इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद वापिस अयोध्या आए थे, लेकिन इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी…
Read Moreदिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर इस दिन मनेगी, ये है अपडेट
दिवाली को लेकर बहस चल पड़ी है। कुछ पंडित 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कई ने 31 अक्टूबर को सही माना। उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना विधि सम्मत है। 1 नवंबर को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दौरान अमावस्या नहीं रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना ठीक होगा। ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया, चौदस और अमावस 31 अक्टूबर को रहेगी। 1 नवंबर को दोपहर 3.45 बजे तक अमावस्या…
Read Moreतेल कंपनियों से लोगों को मिलेगा तोहफा, दीपावली के पहले घट सकती है पेट्रोल व डीजल की कीमत
नई दिल्ली. इस साल दीपावली के पहले ही देश में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) से मूल्य में कटौती का तोहफा मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां के मुनाफे में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने भी कहा था कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कुछ और समय तक निचले स्तर…
Read More
