सीएम भजनलाल का डोटासरा पर वार: बोले– अब भाजपा ही आपको पानी पिलाएगी

श्रीगंगानगर सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूछते हैं कि कहां है यमुना का पानी? शेखावाटी के लिए यमुना का पानी भाजपा सरकार लेकर आएगी। गोविंद डोटासरा जी चिंता मत कीजिए, भाजपा सरकार उन्हें पानी पिलाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर आए थे। भजनलाल शर्मा ने साधुवाली गाजर मंडी व फिरोजपुर फीडर का शिलान्यास भी किया। इस दौरान वे कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व…

Read More

डोटासरा का वार: RSS के इशारे पर चल रही है सरकार

जयपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस चुनाव नहीं लड़ता लेकिन ऐसे राज कर रहा है जैसे जनता ने चुनकर भेजा हो। डोटासरा ने आरोप लगाया कि बिना जनता के वोट के आरएसएस सरकार पर अंकुश जमाए बैठा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब स्वतंत्र राज्य नहीं रहा, बीजेपी-आरएसएस ने इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी हो चुकी…

Read More

राजस्थान-जयपुर के सलूंबर में डोटासरा ने की सभा, ‘सरकार ने जिला समाप्त किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे’

जयपुर. जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी में जोश भरता जा रहा है। कल कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के समर्थन में सलूंबर में आयोजित जनसभा में पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कॉलेज खोले, भाजपा सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने पंचायतें बनाईं सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने जिले बनाए उसकी समीक्षा वे लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि सलूंबर जिला बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था।…

Read More

राजस्थान-अलवर के रामगढ़ में डोटासरा ने किया गमछा डांस, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ उम्मीदवार जुबेर मौजूद

अलवर. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे। बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया…

Read More