राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय और जिला खाद्य सुरक्षा दल का छापा, 4000 लीटर संदिग्ध घी सीज कर भेजे सैंपल

बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय दल और बीकानेर खाद्य सुरक्षा दल ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमला कॉलोनी में विश्वा ब्रांड के 4,000 लीटर संदिग्ध घी को सीज किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान और संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया के निर्देश पर यह औचक कार्रवाई की गई। सीएमएचओ बीकानेर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि फड़ बाजार में जगदंबा स्टोर नाम से संचालित दुकान के चौखुंटी पुलिया के पास कमला…

Read More